मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वादे के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में सदन से हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य की महिलाओं को होली पर्व से पूर्व मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। जानकारी मिली है कि मंईयां सम्मान की राशि महिलाओं के खाते में आनी शुरू भी हो गयी है। वह भी एक नहीं, तीन महीनों की राशि (7500 रुपये) उनके खातों में आ रही है। जानकारी मिल रही है कि करीब 35 से 40 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि आनी शुरू हुई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। सरकार इस योजना की त्रुटियों को ठीक कर रही है। त्योहारों से पूर्व राज्य की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आएगी, ऐसा सरकार का प्रयास है।