Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर झारखंड में विरोध, पलामू धनबाद और देवघर समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन
    झारखण्ड

    अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर झारखंड में विरोध, पलामू धनबाद और देवघर समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने अप और डाउन ट्रैक को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।   इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था।  नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए।पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया। जबकि युवाओं ने भी पुलिस बल को निशाने पर लेकर पत्थर फेंका. इधर एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई है। करीब 45 मिनट तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रैक को जाम रखा था।पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ट्रैक जाम हटा।घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर तैनात हो गई है।  शुक्रवार को युवाओं ने प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर रेडमा चौक को जाम कर दिया था।रेडमा चौक पर पुलिस द्वारा जाम हटाए जाने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। रेलवे ट्रैक जाम हटाए जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक परिचालन सामान्य नहीं हो पाया था।

    अग्निपथ भर्ती योजना के विरोधी आंच पलामू तक पहुंच गई है, जिले के युवा सड़कों पर उतर गए हैं। युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अप एंड डाउनलाइन को जाम कर दिया।रेलवे ट्रैक जाम करके जमकर नारेबाजी की।इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था। नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया।

    इधर, धनबाद में भी  इस नई योजना को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवाओं ने नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन कर अपनी नराजगी जाहिर की है।  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदान में बहाली के लिए प्रैक्टिस करने वाले युवकों ने शुक्रवार सुबह डिगवाडीह जवाहरलाल स्टेडियम गेट के सामने से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे।  हजारों युवकों के अचानक विरोध प्रदर्शन में निकलने के कारण घंटों सड़क जाम लग गया है। युवकों ने जोड़ापोखर थाना के पास रुक कर जोड़दार तरीके से केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। युवक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। युवकों ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवकों ने जगह जगह टायर जलाया और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्र ने बताया कि केंद्र सरकार सेना बहाली के लिए लंबे समय से तैयार कर रहे देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। रेलवे सहित अन्य कंपनियों की तरह सेना में बहाली के लिए प्राइवेट टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. मात्र चार साल के लिए बहाली गलत तरीके का काम है।

    देवघर में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ सेना अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके जाने की खबर है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.