Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ, खुद को क्‍वारंटाइन किया, कल होगा कोरोना टेस्‍ट
    राष्ट्रीय

    अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ, खुद को क्‍वारंटाइन किया, कल होगा कोरोना टेस्‍ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रविवार को, मुख्यमंत्री ने दोपहर में दिल्ली के निवासियों के लिए एक संक्षिप्त डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान वे मॉस्‍क पहने हुए नजर आए थे और उन्‍होंने दिल्‍ली के निवासियों के लिए अस्‍पताल में बेड रिजर्व करने की नई नीति की घोषणा की थी.

    नई दिल्ली: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हल्‍के बुखार के बाद और गले में खराश के बाद क्‍वारंटाइन होने का फैसला किया है. आम आदमी पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई. केजरीवाल मंगलवार को कोरोना टेस्‍ट कराएंगे. दिल्‍ली के सीएम ने अपनी सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं. 51 वर्षीय केजरीवाल, रविवार दोपहर से अस्वस्थ हैं. इसके बाद से उन्‍होंने किसी से मुलाकात नहीं की है. उन्‍होंने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को ‘आइसोलेट’ कर लिया है.

    AAP विधायक जरनैल सिंह ने ट्वीट किया, “हमारे प्रिय अरविंद केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्‍हें क्‍वारंटाइन किया गया है. कल उनका कोविड-19 टेस्‍ट कराया जाएगा. हम सभी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं.”

    रविवार को, मुख्यमंत्री ने दोपहर में दिल्ली के निवासियों के लिए एक संक्षिप्त डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान वे मॉस्‍क पहने हुए नजर आए थे और उन्‍होंने दिल्‍ली के निवासियों के लिए अस्‍पताल में बेड रिजर्व करने की नई नीति की घोषणा की थी. कोरोना वायरस रोगियों या संदिग्‍धों को अस्पताल के बेड उपलब्‍ध न हो पाने की शिकायतों के बीच केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल और कुछ निजी अस्पताल केवल राजधानी के निवासियों के लिए आरक्षित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की सीमाओे को फिर से खोला जाएगा जिन्हें पहली बार यह सोचकर सील कर दिया गया था कि हमारे अस्पताल दूसरे राज्यों के लोगों से भर जाएंगे. गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के रोजाना एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं देश की राजधानी में कोरोना के केसों की संख्‍या 27 हजार से पार पहुंच चुकी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026

    LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.