जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी संजय पथ में अर्पित कच्छप हत्याकांड के फरार आरोपी नीरज सिंह उर्फ भगना को पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि उसके घर के पास छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस के आने की खबर नीरज को पहले ही लग गई थी। जिसके कारण पैदल भागते समय वह नदी में कूद गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे नदी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अर्पित कच्छप हत्याकांड में सुनिल और डेविड टोप्पो पहले से ही जेल में बंद है। घटना के बाद डेविड ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
जबकि सुनिल रजक को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। मामले में नीरज सिंह उर्फ भगना घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। बताते चलें कि उलीडीह सुभाष कॉलोनी संजय पथ में विगत 29 जून 2021 को अर्पित कच्छप की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त डेविड ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली मारी थी। घटना के समय तीनों एक साथ मिलकर बातचीत कर रहे थे। साथ ही आरोपियों के बीच रुपए को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। गोली मारने के पहले भी कई बार अर्पित के साथ आरोपियों का विवाद हो चुका था।
अर्पित कच्छप हत्याकांड का मुख्य आरोपी डेविड टोप्पो है। मामले में लक्ष्मणनगर के सुनील रजक ने सहयोग किया था। हत्या से पहले सुनील ने ही अर्पित की रेकी की थी। जिसके बाद सुनील ने पुलिस को बताया था कि हत्या में सिंटू सिंह ने डेविड को हथियार उपलब्ध कराया था। डेविड के बारे में पुलिस का कहना था कि वह बिहार के चैनपुर का रहने वाला है।

