Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आजसू, NCP और 2 निर्दलीय विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा
    Breaking News

    आजसू, NCP और 2 निर्दलीय विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश के 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड की राजनीति ने शुक्रवार को बड़ी करवट ली। राज्य के 5 विधायकों ने एक साथ मिलकर झारखंड लोकतांत्रित मोर्चा का गठन किया है। इसमें आजसू पार्टी के दो विधायक, एनसीपी के एक विधायक तथा 2 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस तरह अब आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, निर्दलीय विधायक सरयू राय तथा अमित यादव मोर्चा का हिस्सा होंगे। यह मोर्चा सुदेश महतो के नेतृत्व में काम करेगा। इसे G 5 नाम दिया गया है।

    शुक्रवार को मोर्चा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदेश महतो ने कहा कि अमित यादव इसके मुख्य सचेतक होंगे। विधानसभा में मोर्चा के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। इनके बैठने के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग स्पीकर से की जाएगी। इसके लिए सोमवार को मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मिलेगा। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा एक साथ मिलकर विधानसभा में राज्य हित के सवाल पर अपनी आवाज उठाएगा। मोर्चा के लोगों ने अभी चुनाव एक साथ लड़ने पर कोई निर्णय नहीं किया है। विधायक सरयू राय ने कहा कि सुदेश महतो अधिकृत तौर पर मोर्चा का नेतृत्व करेंगे।

    राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इस राजनीतिक मोर्चाबंदी से एक साथ कई लक्ष्य को साधने की तैयारी है। इसके तहत अगर एक साथ पांच विधायक रहेंगे तो सरकार पर दबाव बना सकेंगे। राज्यसभा के चुनाव में इनकी अहम भूमिका होगी। सरयू और सुदेश की जोड़ी के एक साथ राजनीति में आने से राज्य में नए समीकरण बन सकते हैं। सरयू राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था।

    आने वाले दिनों में ऐसी संभावना व्यक्त की जा सकती है कि भाजपा रघुवर दास को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर सकती है। उनकी राह में यह मोर्चा बड़ा रोड़ा बन सकता हैं। सरयू और सुदेश दोनों के रघुवर दास से बेहतर रिश्ते नहीं हैं। पिछले चुनाव में भाजपा का आजसू से गठबंधन नहीं हो सका। माना जाता है कि इस कारण दोनों दलों को नुकसान हुआ। वहीं जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा सीट पर सरयू राय के नाम की घोषणा नहीं की गई। ऐसे में सरयू ने बगावत करते हुए रघुवर दास की परंपरागत मानी जाने वाले जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें शिकस्त दी। दोनों लोग कहीं न कहीं रघुवर दास को अपना राजनीतिक दुश्मन मानते हैं। यह मोर्चेबंदी मौजूदा सरकार से कहीं अधिक विपक्षी दल भाजपा के बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए चिंता की वजह बन सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.