Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आमीक्रॉन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अलर्ट रहने का दिया निर्देश
    झारखण्ड

    आमीक्रॉन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अलर्ट रहने का दिया निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को अलर्ट किया है। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि वह ओमिक्रोन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और इसे गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में ओमिक्रोन से निपटने को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों से अबतक की तैयारियों के बारे में जानकारी ले रहे थे।

    इस क्रम में उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे देशों से लौट रहे लोगों की अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच कराई जाय। सैंपल पाजिटिव पाए जाने पर अविलंब उसे जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग के लिए ओड‍िशा के भुवनेश्‍वर भेजें।

    ओमिक्रोन राज्य में पैर नहींं पसार सके, इसके लिए न केवल सतर्कता बरतें

    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ओमिक्रोन राज्य में पैर नहींं पसार सके, इसके लिए न केवल सतर्कता बरतें, बल्कि इससे निपटने की भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का हर हाल में पालन हो। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही हर हाल में अगले साल 20 जनवरी तक वयस्कों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया।

    उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, वहां के माडल की जानकारी लेकर एक बेहतर कार्ययोजना बनाई जाय। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए उन्होंने राज्य के प्रत्येक पंचायत में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश देते हुए वहां टीम प्रतिनियुक्त करने को कहा। साथ ही गांवों में घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाय।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव ङ्क्षसह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार ङ्क्षसह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा सचिव अमिताभ कौशल, एनआरएचएम के निदेशक रमेश घोलप आदि उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.