Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मिलेगा कंप्यूटर व सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण
    झारखण्ड

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मिलेगा कंप्यूटर व सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: जिला प्रशासन एवं एसीसी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआर योजना के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों के कंप्यूटर साक्षरता के लिए वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर हाईटेक बस को उपायुक्त संदीप सिंह एवं एसएसपी संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर एसीसी ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर हाईटेक बस की आज शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को चिन्हित कर कंप्यूटर स्किल एवं सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    मौके पर उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

    उन्होंने बताया कि इस हाईटेक बस में कंप्यूटर प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। हाई कंफीग्रेशन का कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, वातानुकूलित कक्ष एवं पावर बैकअप की पूरी सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें योग्य प्रशिक्षकों द्वारा एक साथ 15 से 20 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है। यह हाईटेक बस विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पहुंचेगी। जहां विद्यार्थियों को चिन्हित कर इसके माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण देने तथा उसके उपरांत उच्च शिक्षा एवं नियोजन हेतु तैयार किया जाएगा।

    दी जाएगी छात्रवृत्ति

    उपायुक्त ने बताया कि वर्ल्ड ऑन व्हील कंप्यूटर हाईटेक बस के माध्यम से प्रशिक्षण पाने वाले विद्यार्थियों में जिन बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा उन्हें एसीसी विद्या सारथी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिन मिश्रा एवं सौरभ कुमार हलधर को तीस-तीस हजार रुपयों की छात्रवृत्ति चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.