Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    March 25, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Dhanbad

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»इंदौर के पास खलघाट में हादसा, ओवरटेक करते समय पुल से नीचे जा गिरी बस
    Breaking News

    इंदौर के पास खलघाट में हादसा, ओवरटेक करते समय पुल से नीचे जा गिरी बस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। इसमें 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ।

    बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है।

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दो बयान दिए। पहले उन्होंने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है। इसके करीब दो घंटे बाद फिर गृहमंत्री ने बताया कि बस में 14 से 15 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

    स्थानीय लोग आगे आए, शवों को निकाला
    हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट के स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मदद की। जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें स्थानीय लोग शवों को खोजते दिखे। कुछ लोग अपनी नाव से शवों बाहर निकाल रहे थे। उधर, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की बस होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस तरह मृतकों के परिजनों को कुल 16-16 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    March 25, 2026

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
    • राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Ranchi
    • DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
    • झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.