Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    झारखण्ड

    ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए राहुल गांधी को आज नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय बुलाये जाने के खिलाफ देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने बैनर-पोस्टर के साथ विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि धन शोधन मामले में राहुल गांधी को भेजा गया ईडी का सम्मन निराधार है और ए्रेसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेता या पार्टी द्वारा शासित राज्य इस जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि  जितने वक्त तक ईडी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए कार्यालय में रोकेगी, कांग्रेस का धरना उतने वक्त तक जारी रहेगा। पार्टी मुख्यालय में हो रहे इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के कई नेता, महिला विंग, सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    राजेश ठाकुर ने कहा है कि ईडी जिस तरह से काम कर रही है, वह ठीक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय एक स्वतंत्र एंजेसी है. स्वतंत्र एजेंसी को बिना किसी दबाव के कोई काम करना चाहिए. उसे गुलाम की तरह नहीं बल्कि न्यायसंगत तरीके से काम करना चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश हमेशा संवैधानिक मूल्यों के दायरे में रहकर जबाव देने में विश्वास करती है।  इसी कड़ी में आज प्रदेश के सभी जिलों मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से किये जा रहे कामों को हम सही नहीं ठहरा सकते. जब-जब भाजपा को हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और हमारे नेता राहुल गांधी से डर प्रतीत होता है, तब-तब भाजपा इस तरह की राजनीति करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को भाजपा एक चेतावनी भी समझे.झारखंड में पिछले दिनों से चल रहे ईडी की कार्रवाई को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा, पहले यह खबर आयी कि जांच में ईडी को 25 करोड़ रूपये मिले। फिर खबर आयी कि 19 करोड़ मिले. फिर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर का तबादला कर दिया गया. इससे साफ है कि ईडी खुद अन्तर्द्वन्द्व में है कि वह सही कर रही है या गलत. इससे यह भी संदेह पैदा करता है कि ईडी राजनीतिक दबाव के तहत काम कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.