बरकट्ठा।ईद मिलाद उन नबी का पर्व बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में सादगी से मनाया गया।पर्व को लेकर लोगों ने अपने अपने घरों में इस्लामिक झंडा लगाया।सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा आदि नारो से पुरा इलाका गूंज उठा।लोग सुबह से ही अपने घर, गली, मोहल्ले में फातिहा-खानी करते हुये क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।बरकट्ठा के अलावे प्रखंड के घंघरी, मेरमगड्ढा,कोनहाराकला, शीलाडीह,जमुआ, समेत कई गांव में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत से मनाया गया। कोनहराखुर्द स्थित हाजी मो कलीम खान के आवास पर मिलादुन्नबी, कुरान खानी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुफ्ती अताउर रहमान, मुफ्ती मुहीब आलम, मौलाना अब्दुल अजीज नूरी, मौलाना अब्दुल कयूम, मौलाना मंसूर, मो कलीम खान, यासीन खान, नसीम खान, शाहिद खान, इम्तियाज भारती, मो रऊफ, नवाज खान, मो जसीम खान, जाहिद खान, हाजी फहीम खान, नाजा खान, मो मेराज, मो इसरार, समेत कई लोग शामिल हुये।

