Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने किशोरी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी ने खाया जहर
    झारखण्ड

    एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने किशोरी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी ने खाया जहर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के देवघर के रिखिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी पर चाकू से वार किया गया। इस हमले में लड़की की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है।

    घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि पीड़ित घर के दूसरे छोटे बच्चों के साथ सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गई हुई थी। लौटने समय आरोपी युवक ने लड़की का रास्ता रोक लिया। वह जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह लड़की को जबरन खेत में ले गया। लड़़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक उग्र हो गया। लड़की के दिल को लक्ष्य कर लड़के ने चाकू से हमला किया। लड़की ने पहली बार खुद को बचाने की कोशिश की। इसमें गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई। दूसरे और तीसरे वार में लड़की के हाथ पर चोट लगी है। दावा किया जा रहा है कि लड़के ने 4 बार हमला किया।

    इस बीच लड़की के साथ आए बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। काफी ढूंढने के बाद लड़की को घायल अवस्था में खेत में पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही लड़के ने भी जहर खा लिया था। इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है। युवती आईसीयू में भर्ती हैं। युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। लगातार से जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.