Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»एक्टर सत्यजीत दुबे की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव
    राष्ट्रीय

    एक्टर सत्यजीत दुबे की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 17, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के करीब 5000 मामले सामने आ चुके हैं। आम परिवार से लेकर फिल्मी हस्तियों के घरों तक भी कोरोना पहुंच गया है। बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की मां भी कोरोना संक्रमित हो गई है। 54 साल की सत्यजीत की मां को बुखार और शरीद दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसके बाद उनकी मां कोविड-19 से संक्रमित मिलीं।

    अपनी मां के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद सत्यजीत परेशान हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। बताया जा रहा है कि उनकी मां मुंबई के एक अस्पताल में अभी आइसोलेशन वार्ड में हैं। एक्टर खुद भी अपनी बहन के साथ आइसोलेशन में हैं। एक्टर ने बताया कि वो माइग्रेन पीड़ित हैं और उन्हें माइग्रेन का अटैक आया था, जिसके बाद बुखार और उल्टी की शिकायत थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने यह अंदेशा नहीं लगाया कि उनके यहां वायरस कहां से आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्यजीत ने बताया कि अस्पताल में मां को भर्ती कराने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उनकी मदद की, जिसमें संजय दत्त, अली फजल, जोआ मोरानी आदि का शामिल है। उन्होंने बताया कि अगर आप सामान्य तरीके से जाते हैं, तो आपको इस वक्त हॉस्पिटल में बेड मिलना काफी मुश्किल है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मैं जो काम करता हूं और जिन लोगों के साथ काम करता हूं, उसके लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं। यानी एक्टर को अपनी मां के इलाज में कई सेलेब्स की मदद लेनी पड़ी, जिससे अब उनकी मां का अस्पताल में इलाज हो रहा है। बता दें कि सत्यजीत प्रसस्थानाम मूवी में एक्टर संजय दत्त के बेटे का किरदार निभा चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया

    February 10, 2026

    मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

    February 10, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.