Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ऑटो का भाड़ा हो सकता है दोगुना, ई- रिक्शा चालक संघ को सरकार की गाईडलाइन का इंतजार
    झारखण्ड

    ऑटो का भाड़ा हो सकता है दोगुना, ई- रिक्शा चालक संघ को सरकार की गाईडलाइन का इंतजार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. केंद्र सरकार ने एक जून से लॉकडाउन में लगभग पूरी छूट दे दी हैं। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक  स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि रांची सहित राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन सेवा बहाल होगी या नहीं? रविवार को बस ऑनर्स एसोसिएशन, ऑटो चालक संघ, ई रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधि सरकार की गाइडलाइन का इंतजार करते रहे ताकि 1 जून से वाहनों का परिचालन शुरू किया जा सके। लेकिन, देर शाम तक निर्णय नहीं होने पर वे निराश हो गए। इसके बाद छोटानागपुर ऑटो चालक संघ, झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक संघ ने सोमवार को अलग-अलग बैठक बुलाई है। इसमें 2 जून से ऑटो का परिचालन करने पर निर्णय होगा। साथ ही ऑटो परिचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार सेनिटाइज करने और यात्रियों की संख्या तय करने पर निर्णय लिया। छोटानागपुर ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि अब किसी भी हाल में ऑटो में पहले की तरफ यात्रियों को नहीं बैठाया जा सकता ।

    क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबके लिए जरूरी होगा। ऐसे में ऑटो का किराया दोगुना होना तय है। उन्होंने बताया कि बस और ई-रिक्शा में भी सफर करने वालों को दोगुना भाड़ा देना होगा। क्योंकि सभी वाहनों में पहले के मुकाबले आधी सवारी ही बैठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर 2 जून से ऑटो का परिचालन शुरू कराने का आदेश देने की मांग की जाएगी। क्योंकि ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों की स्थिति काफी खराब हो गई है। अब वह भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। ऑटो परिचालन की छूट नहीं मिली तो कई लोग सड़क पर आ जाएंगे।

    जब तक नई गाइडलाइन नहीं तब तक छूट नहीं: डीटीओ

    जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने अभी तक सिर्फ कैब परिचालन की अनुमति दी है। जब तक सरकार की नई गाइडलाइन नहीं आ जाती है तब तक रांची जिले में ऑटो और ई-रिक्शा परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई जबरन परिचालन करने का प्रयास करता है तो संबंधित चालक का ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए जाएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.