Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»कराची एयरपोर्ट के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, 107 लोग थे सवार
    अंतरराष्ट्रीय

    कराची एयरपोर्ट के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, 107 लोग थे सवार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कराची से लौहार जा रही है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट क्रैश कर गई है। यह फ्लाइट शुक्रवार को जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान ते जियो न्यूज के मुताबिक, जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फ्लाइट क्रैश कर गई। फ्लाइट में 107 यात्री सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक प्लेन के क्रैश होने के बाद धूएं का गुबार उठने लगा।डॉन न्यूज टीवी के मुताबिक, पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि उड़ान ए-320 107 यात्रियों को लेकर लाहौर से कराची जा रही थी।

    107 यात्री थे सवार, मकान-दुकान भी ध्वस्त

    PIA के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने क्रैश की पुष्टि की है। बताया गया है कि लैंडिंग से एक मिनट पहले ही प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें प्लेन के क्रू के अलावा कम से कम 107यात्रियों के सवार होने की जानकारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लेन की चपेट में मॉडल टाउन इलाके के कम से कम 4-5 मकान आए हैं। कई गाड़ियां भी इससे टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर अधिकारियों समेत ऐंबुलेंस और राहतकर्मी पहुंच चुके हैं। प्लेन में सवार लोगों के अलावा जमीन पर इसकी चपेट में आने से भी कई लोगों की मौत की आशंका है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
    प्लेन के टकराते ही घरों में आग लग गई और धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। गली में इतना धुआं भर गया कि कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। करीब आधा दर्जन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। गलियां तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल हो रही है। बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते घरेलू उड़ानें देश में बंद की गईं थीं जिन्हें पिछले हफ्ते शनिवार को ही दोबापा शुरू किया गया था।
    प्लेन का चीनी कनेक्शन भी
    अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर यात्री विमान क्रैश कैसे हो गया। हालांकि, स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन का लैंडिंग गियर ओपन नहीं हो सका और इसके चलते हादसा हो गया। वहीं, पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक कराची में क्रैश हुआ प्लेन चीनी कंपनी से लीज पर लिया गया था।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video

    March 2, 2026

    अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल

    February 28, 2026

    इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.