Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»कानपुर में हैवानियत: 9 साल के बच्चे को अगवा कर आंख में कील ठोंकी, सिगरेट से जलाया, फिर गला दबाकर मार डाला
    राष्ट्रीय

    कानपुर में हैवानियत: 9 साल के बच्चे को अगवा कर आंख में कील ठोंकी, सिगरेट से जलाया, फिर गला दबाकर मार डाला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 9, 2022Updated:February 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कानपुर में मंगलवार को 10 साल के मासूम बच्चे से दरिंदगी की इंतहा पार कर दी गई। नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया गया, जिससे दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। हैवानों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। घटना के कारण गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है।

    पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया
    बच्चे का शव की हालत देखकर गांव में लोग भी कहते दिखाई दिए कि इस बच्चे के साथ की गई दरिंदगी देखकर निर्भया कांड याद आ गया है। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेंगे। आज दोपहर बाद डॉक्टरों का पैनल बच्चे का पोस्टमॉर्टम करेगा।

    मासूम के साथ जानवरों से भी बदतर दरिंदगी
    राज मिस्त्री महेंद्र कोरी का 10 साल का बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ रहा था। मासूम बच्चा सोमवार दोपहर को घर से बाहर टायर लेकर खेलने निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। मंगलवार दोपहर को घर से 400 मीटर दूर गांव के ही रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला।

    सूचना मिलते ही नर्वल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। एक्सपर्ट ने बताया कि बच्चे की आंख से करीब 5 इंच लंबी कील मिली है। पूरे चेहरे को सिगरेट से दागा गया है। इतना ही नहीं, उसके गुदाद्वार में डंडा भी डाला गया है। शव के पास पड़े मिले डंडे में मल और खून लगा हुआ था। इसके साथ ही पूरे शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं।

    हैवानियत या तंत्र-मंत्र में हत्या
    पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या तंत्र मंत्र या फिर कुकर्म करने के बाद हत्या की गई है। उसके शरीर पर मिले जख्म हैवानियत और तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों ने गांव में किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।

    जांच में चार टीमों को लगाया
    एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में चार टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी के साथ ही सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीम अलग-अलग एंगल पर जांच करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही सीओ सदर ऋषि केश यादव की निगरानी में खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। इससे कि जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.