झारखंड में कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को 3 घंटे तक मौन प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुाई में पार्टी के मंत्री, सांसद विधायक समेत सैकड़ो नेता राजभवन के समक्ष जमा हुए। सभी के हाथों में तख्तियां थाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही ये किसानों को अपना समर्थन भी दे रहे थे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जिस प्रकार लखीमपुर की घटना की दोषियों को भाजपा की सरकार बचाने का प्रयास कर रही है, इससे यह साफ प्रतीत होता है कि BJP के शासनकाल में न्याय नहीं मिल सकता।
किसान इस देश के मजबूत स्तम्भ है लेकिन मोदी सरकार देश के किसानों के साथ बर्बातापूर्ण व्यवहार कर रही है।

