केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बहन सिबॉन सोलंकी का निधन हो गया। उनका टीएमएच में इलाज चल रहा था। रविवार की रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति सामू सिंह सोलंकी टाटा स्टील में कार्यरत हैं। उन्हें दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सिबॉन का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। अंतिम यात्रा कुलसी रोड साकची से निकलेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने अर्जुन मुंडा सुबह नई दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचेगे।

