कोडरमा : जिले में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 13 नये मामले सामने आये हैं. अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है. सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन 12- 12 मरीज मिले थे. बुधवार को हुए ट्रू नेट जांच में 5, आरटीपीसीआर जांच में 5 एवं एन्टी जेन जांच में 3, कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी बाजार समेत अन्य जगहों पर एहतियात नहीं बरता जा रहा है. कोरोना की संभावित तिसरी लहर के बीच जिले में बढ़ते कोरोना के मामले डराने वाले हैं.

