जमशेदपुर: कोविड 19 का तीसरा वेव बहुत ज्यादा घातक होगा। अभिभावकों से अपील है कि वे छोटे बच्चों ख्याल रखे, उन्हें संक्रमण से बचाएं। क्योंकि छोटे बच्चे मास्क नहीं पहनते लेकिन पांच-छह साल के बच्चों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाएं। यह कहना है कि टाटा मेन हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सलाहकार डा. राजन चौधरी का।
मंगलवार शाम टेली कांफ्रेंस के माध्यम से डा. चौधरी ने बताया कि तीसरा वेव जब तक आएगा तब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकतर युवा वैक्सीन ले चुके होंगे। जबकि इससे कम उम्र वाले बच्चों को इसका असर पड़ेगा। टाटा मेन हॉस्पिटल भी इस दिशा में सोच रहा है। डा. चौधरी का कहना है कि वैक्सीन लेने वाले बहुत कम ही संक्रमित हो रहे हैं और संक्रमित होने पर वे ज्यादा गंभीर रूप से बीमार भी नहीं हो रहे हैं। लेकिन विश्व के दूसरे देशों की तरह तीसरा वेव भी आना लगभग तय माना जा रहा है इसलिए इसे देखते हुए हम अपनी तैयारी कर रहे हैं।
बिना डाक्टरी सलाह के न लें स्टेरॉइड, नहीं तो ब्लैक फंगस की आ सकते हैं चपेट में
डा. राजन चौधरी ने बताया कि देखा जा रहा है कि जो लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं वे बिना डाक्टरी जांच के स्टेरॉयड ले रहे हैं लेकिन यह काफी खतरनाक है। जो लोग स्टेरॉयड ले रहे हैं उन्हें न्यूक्रो फंगल या ब्लैक फंगल के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसमें फंगल नाक की नली से चिपक जाता है आंख को प्रभावित करता है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। इसका एंटी फंगल दवा की उपलब्धता काफी कम है इसलिए कोई भी अपनी मर्जी से स्टेरॉयड न लें।
नहीं बढ़ रहा है संक्रमण, 10 दिनों में कम हो सकता है सेकेंड वेव का प्रकोप
टीएमएच के स्वास्थ्य सलाहकार ने बताया कि पिछले सप्ताह से संक्रमण में हल्की सी रुकावट है। टीएमएच की रिकवरी रेट भी 77.64 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है जबकि पॉजिटिविटी रेट भी पिछले सप्ताह के 48.93 प्रतिशत के मुकाबले में 32.84 प्रतिशत पर है। हम उम्मीद कर रहे हैं अगले 10 दिनों में शहर में सेकेंड वेब का संक्रमण कम हो सकता है।

