Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना काल में वितरण के लिए गढ़वा के FCI गोदाम में रखा 20 क्विंटल चना सड़ा
    झारखण्ड

    कोरोना काल में वितरण के लिए गढ़वा के FCI गोदाम में रखा 20 क्विंटल चना सड़ा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा : एक तरफ जहां कोरोना से प्रभावित कई लोग दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में जब पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तब जनवितरण प्रणाली के माध्यम से गढ़वा के कार्डधारियों के बीच वितरण के लिए मिला करीब 20 क्विंटल चना गोदाम में रखा-रखा सड़ गया है. इस चने को साल 2020 में राशन कार्डधारियों के बीच वितरण किया जाना था. इसके अलावा चावल में भी कीड़े लगने लगे हैं.

    गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित FCI के गोदाम से गढ़वा व डंडा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के डीलरों ने इसका उठाव किया था और प्रत्येक कार्डधारियों के बीच दो-दो किलो के हिसाब से वितरण भी किया था. लेकिन, वितरण के लिए प्राप्त करीब 40-50 बोरा यानी करीब 20 क्विंटल चने का उठाव ही नहीं किया गया. साल भर से ज्यादा समय तक गोदाम में ही पड़े रहने से चना सड़ गया.

    सड़े चने की स्थिति है कि इसे पशुओं को भी खिलाने के लायक भी नहीं रहा. गोदाम में रखे चने में कीड़े लग गये हैं और उससे बदबू भी आ रही है. इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखे जा रही है. लोगों का कहना है कि इतनी मात्रा में चने का वितरण नहीं होना और सड़ा देना कालाबाजारी की साजिश की ओर इशारा कर रहा है.

    इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अजय उपाध्याय एवं लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में प्रभावित लोगों के बीच इस चने को सड़ने के पूर्व नि:शुल्क वितरण कर देना चाहिए था. लेकिन, अधिकारियों ने लापरवाही व सुस्त कागजी प्रक्रिया की वजह से इसे अब किसी लायक नहीं छोड़ा. उन्होंने बताया कि इस तरह की स्थिति अन्य प्रखंडों के गोदाम की जांच में भी सामने आ सकती है.

    सैकड़ों क्विंटल चावल भी सड़ा

    जर्जर भवन की वजह से गढ़वा FCI के गोदाम में रखे गये सैकड़ों क्विंटल चावल भी सड़ रहे हैं. कार्डधारियों के बीच एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से वितरण के लिए रखे गये चावल में कीड़े लग गये हैं. बताया गया कि गोदाम की छत पूरी तरह से टूट गयी है. इसमें कई जगहों से पानी टपकता रहता है. जो नीचे अनाज के बोरे पर गिरकर उसे बर्बाद कर रहा है. हालांकि, कर्मियों द्वारा उसके ऊपर प्लास्टिक आदि डालकर बचाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है.

    जरूरत से अधिक चना मिला था : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

    इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बहादुर रविदास का कहना है कि कोरोनाकाल में जरूरत से अधिक चना भेज दिया गया था. कई डीलरों ने इसका उठाव ही नहीं किया. इस वजह से इसे वापस भेजा जाना था. वापस भेजने के लिए ही इसे गोदाम में रखा गया था. लेकिन, जर्जर गोदाम की वजह से इस पर पानी पड़ गया और यह सड़ गया. उन्होंने बताया कि नये भवन के लिए विभाग को कई बार लिखा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.