Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई के लिए रेलवे ने तेज की तैयारी
    झारखण्ड

    कोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई के लिए रेलवे ने तेज की तैयारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुए हैं। लहर कब आएगी, इसे लेकर भी फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर संभावित तीसरी लहर से बचने को रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इस लहर के दौरान रेलवे कर्मचारियों को ऑक्सीजन के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। इसके लिए रेलवे अपने हॉस्पिटल कैंपस में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कंपनी को रेलवे की ओर से ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अगले 15 दिनों के अंदर ही ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया रफ्तार ले लेगी।

     

    अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर काफी मारामारी जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी। अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौतें भी हो रही थी। हालात भयावह और बेकाबू हो गए थे। ऑक्सीजन की मांग इस कदर बढ़ गई थी कि रेलवे को मालगाड़ियों से ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू करनी पड़ी। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ी। धनबाद से सटे बोकारो जिले से देश के कई राज्यों को ऑक्सीजन भेजा भी गया। अब अगर तीसरी लहर आती है तो उस दौरान ऐसी परिस्थिति का सामना ना करना पड़े इसके मद्देनजर ही रेलवे ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे हॉस्पिटल परिसर में इसके लिए स्थल पहले ही चयनित की कर लिया गया है। अस्पताल के मर्चरी के पास खाली जमीन में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होगा।

     

    ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर अप्रैल से ही तैयारियां चल रही हैं।  डीआरएम आशीष बंसल विभागीय अधिकारियों के साथ कई चरणों की बैठक भी कर चुके हैं। बैठक के दौरान ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल चयन करने और निर्माण काम की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए टेंडर भी जारी हुआ था पर पहले चरण के टेंडर में किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई थी। बाद में रीटेंडर किया गया और इस बार टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिस कंपनी ने टेंडर लिया है। रेलवे ने उसे जल्द से जल्द काम शुरू करने संबंधी दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। रेल पीआरओ पीके मिश्रा की मानें तो इस महीने के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले पूर्व मध्य रेल में के दानापुर रेल मंडल में शुक्रवार को ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हुआ। दानापुर के डीआरएम ने ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत कराई। अब धनबाद रेल मंडल ने भी इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.