Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने मुंबई में की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
    राष्ट्रीय

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने मुंबई में की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साल 2020 लगातार लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है. अभी तक लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सदमे से बाहर निकले नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई. अब खबर आ रही है कि टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है. उन्होंने मुंबई में आत्महत्या की है. समीर 44 साल के थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला. बता दें कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल था. हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जानकारी के मुताबिक, समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी. कहा जा रहा है एक्टर ने फांसी 2 दिन पहले की थी. क्योंकि जब उनका शव देखा गया तो वो बॉडी डिकंपोज होने की हालत में थी.

    वहीं, मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था. रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था. अभी तक कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का ये भी कहना है कि समीर किसी बीमारी से जूझ रहे थे. हालांकि वो उस बीमारी से कुछ वक्त पहले ठीक हो चुके थे, लेकिन फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल उनके मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

    बता दें कि समीर शर्मा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की जैसे शोज में नजर आए थे. इसके अलावा समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी. एक्टर मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे.

    वहीं, इससे पहले जाने- माने अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली थी. आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे. आशुतोष की उम्र 32 साल थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.