रांची: युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ,रांची के नेतृत्व में भाग ले रही, झारखंड के बालिका फुटबॉल टीम ने रजत पदक जीता। हालांकि फाइनल में झारखंड की बेटियों को तमिलनाडू से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा ।
टीम सदस्या इस प्रकार हैं। लक्ष्मी कुमारी,प्रिया कुमारी निशा लिंडा,प्रतिभा भोक्ता, बबिता कुमारी,निशीमा कुमारी, रिया वर्मा (सभी रांची),अंजनी कुमारी, अल्फा कांडुलना, विक्षीत बारा (सिमडेगा), उर्वशी कुमारी(खूंटी), अनीशा उरांव पूनम लकड़ा(लोहरदगा), पायल कुमारी (रामगढ़), शिवानी टोप्पो, नीलम तिर्की, अनिता डुंगडुंग, रोशनी तिग्गा (गुमला) टीम प्रशिक्षक बिना केरकेटा, मैनेजर गोपाल तिर्की शामिल है।
इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव, रांची के उपायुक्त छावि रंजन , नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, देवेंद्र सिंह सी. डी.एम. उपवन बाड़ा समेत राज्य के खेल प्रेमियों विजेता खिलाडियो कोच एवम मैनेजर को बधाई दी।

