रामगढ़ : गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने को लेकर 3 नवंबर तक पूरे देश में मनाए जा रहे गंगा उत्सव के तहत मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में दीपोत्सव, गंगा आरती, रंगोली, गंगा शपथ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने कहा की गंगा एवं उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार की तरफ नमामि गंगे योजना चलाई जा रही है.इसके साथ ही गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में 3 नवंबर तक गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
रामगढ़ जिले में भी 3 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

