गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के जमडार के जमुआ में गुरुवार की देर एक मिट्टी के घर पर वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक बच्चा समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान गंव के चैतू मुर्मू के रूप में हुई है । जबकी उनकी पत्नी और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है।
न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की आ सकती है गिरावट
बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ ने राज्य में प्रवेश किया है, जिससे माैसम में बदलाव आया है। रांची में गुरुवार काे अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई लेकिन न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

