गुमला:कॉपरेटिव बैंक डुमरी के कैशियर नित्यानंद महतो की चैनपुर में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चैनपुर के प्रेमनगर में किराए के मकान में नित्यानंद महतो रहता था। वह मूलत: चैनपुर के तिगावल डाढ़टोली का रहने वाला है। और उसकी नौकरी अनुकंपा के आधार पर कुछ साल पहले ही हुई थी।
मृतक जिस महिला के साथ रहता था, उसकी शादी पूर्व में सिमडेगा में हुई थी। करीब चार वर्ष वहां रहने के बाद वापस नित्यानन्द के पास आ गयी और साथ मे रहने लगी। दोनों का एक बच्चा भी है। महिला भी तिगावल गांव की ही रहने वाली है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। नृशंस हत्या पर कोआपरेटिव बैंक एम्पलाइज एशोसिएशन ने भी गहरी चिंता और दुख प्रकट किया है। वहीं, मामले की पड़ताल की जा रही है।

