गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट मुड़ी माटी घाटी में मारुति और बोलेरो के बीच सीधी भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी, बिशुनपुर में भरती कराया गया. तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिशुनपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया. दूसरी ओर, पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है.
इस सड़क दुर्घटना में बिशुनपुर प्रखंड के सुदामा मुंडा (40 वर्ष) और लोहरदगा जग बगीचा के गुड्डू महतो (45 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं, कार में सवार सुदामा मुंडा की पत्नी मुन्नी देवी (38 वर्ष), घाघरा थाना के देवाकी पीठवर टोली निवासी बलकू महली (29 वर्ष) और लोहरदगा जग बगीचा निवासी अमित उरांव (18 वर्ष) घायल हैं.
बताया कि नेतरहाट घाटी के मुड़ी माटी नामक स्थान पर पहुंचे, तो नेतरहाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मारुति को सीधी टक्कर मार दी. जिससे मारुति का हिस्सा सामने से पूरी तरह दब गया और सुदामा उसी में फंस कर दम तोड़ दिया. इधर, चिकित्सक ने बताया कि मुन्नी देवी का स्थिति गंभीर है. उसका दोनों हाथ एवं बायां पैर दो जगह से टूट गया है, जबकि बलकू का दाहिना हाथ एवं अमित का बायां पैर टूटा है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला, रेफर किया गया है. बताया जाता है कि घटना में शामिल बोलेरो कुजाम माइंस का है. उसमें माइंस कर्मी सवार थे. मगर एक्सीडेंट के दौरान बोलेरो का एयर बैग खुला और कर्मी बाल-बाल बच गये.

