गुमला: झारखंड के गुमला जिले में आईईडी विस्फोट में एक सीआरपीएफ जवान और एक खोजी कुता घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर नकिले थे. कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाये गये आईईडी बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक जवान और एक खोजी कुत्ता घायल हो गया. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर गुमला से रांची लाया गया. मेडिका में दाखिल कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे. वहीं नक्सलियों ने उन रास्तों में बम लगा रखा था. जैसे ही जंगलों के पास से सर्चिंग टीम उन रास्तों पर पहुंची, आइइडी ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में एक जवान घायल है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर उपचार के लिए रांची लाया जा रहा है.
घायल जवान विश्वजीत कुंभकर है. मेडिका के डॉक्टर रूपेश, डॉक्टर खुशबू लाल, डॉक्टर अंकुर और डॉक्टर विशाल के निगरानी में इलाज चल रहा है.
हाल के महीनों में लोहरदगा और गुमला जिले के जंगलों में IED विस्फोट की पांच घटनाएं हुईं हैं. जिनमें एक जवान और ग्रामीण की मौत हुई है. दो जवान और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गौरतलब है कि भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव और रविंद्र गंझु अपनी सुरक्षा के लिए जंगलों में जगह-जगह IED बम बिछा रखे हैं, ताकि पुलिस जब जंगल में घुसे तो IED बम की चपेट में आ सके.व्

