शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलबिगहा मोड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर रात को कुख्यात बदमाश अरविंद चौधरी को मार डाला। बदमाशों ने अरविंद को ईंट-पत्थर के साथ-साथ तलवार से भी प्रहार किया। उसकी घटनास्थल पर मौत होगी। साथ ही बदमाशों ने मृतक का एक आंख भी छोड़ दिया है। रविवार की देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहां पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को स्वजनों को सौंपा गया।
डीएसपी नगर राजकुमार साह ने अरविंद चौधरी के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उस पर कई मामले हैं। साथ ही प्रतिबंधित शराब लॉटरी मादक पदार्थ आदि की बिक्री भी करता है। एक व्यक्ति की ईटा पत्थर से पीट कर हत्या कर दी है। हत्या का कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। यह वारदात रविवार की देर रात घटी है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार साह व कोतवाली थानाध्यक्ष मितेश कुमार सिन्हा और पुलिस पहुंची।
डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की बदमाशों ने ईंट पत्थर से पीट कर हत्या की है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मरने वाला कोतवाली थाना क्षेत्र के पाहसी मोहल्ले के रहने वाला हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उसके बाद देखते देखते दोनों ओर से पथराव किया। इसमें कई लोग जख्मी भी हुए हैं।
घटना के कुछ देर बाद एक बार फिर बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बिगहा मोड़ के समीप जुटे और फायरिंग की। हवाई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही दूसरी तरफ से बमबारी की गई है। इसमें भी कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर कई थाना की पुलिस पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि मारा गया अनिल के पास एक लोडेड पिस्टल और दो मोबाइल था। पिस्टल और मोबाइल फिलहाल कोई अता पता नहीं है इसकी भी खोज की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर मोहल्ले में दो पक्षों के विवाद में मारपीट के बाद बम फेंका गया है लेकिन यह संयोग रहा कि बम फटा नहीं है। जिसे पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। इस क्षेत्र में भी पुलिस बदमाशों की खोज में जुटी है। फिलहाल दोनों घटनास्थल की नाकेबंदी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

