गढ़वा :शुक्रवार की दोपहर एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हैं। मृतका की पहचान रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी श्याम बिहारी राम की पत्नी बरती देवी(60) के रूप में हुई। जबकि घायलों में उसके पुत्र बिंदु राम (35) व बहू रजिया देवी (30) है। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में घायल बिंदु राम ने बताया कि तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार को अपने घर से महुलिया बेटी गांव आए थे। रजिया देवी की तबीयत खराब थी। इसजिए उन्हें शुक्रवार को लेकर तीनों लोग मोटरसाइकिल से मेदनीनगर इलाज कराने गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान भागलपुर मोड़ के पास गढ़वा से रंका की ओर जा रही एक बस ने धक्का मार दिया। जिससे सभी लोग सड़क पर गिर गए हैं। बस का पिछला चक्का बरती देवी के सिर को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि इस घटना में उसकी बहू व बेटा घायल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि गढ़वा के भागलपुर मोड़ के पास बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया जिस बस से टक्कर लगी है उसे जब्त कर थाना लाया गया है।
12 दिन पूर्व ही मृत महिला के पुत्र का हुआ था निधन
घायल बिंदु राम ने बताया कि 12 दिन पूर्व ही मेरे बड़ा भाई अजय राम की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मेरी मां रजिया देवी कर तबीयत खराब थी। जिसे इलाज कराने को लेकर गए थे। वापस घर लौटने के क्रम में भागलपुर मोड़ के पास हादसा हो गया। जिसमें महिला की मौत हो गई।

