चतरा: थाना क्षेत्र की फुलांग पंचायत के बलिया गांव में वंश की प्राप्ति नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की गई। घटना रविवार के रात्रि नौ बजे की है। लड़की का मायके व ससुराल एक ही गांव में है। मायके व ससुराल की दूरी मात्र पांच सौ मीटर थी। ससुराल वाले घर में मात्र पति पत्नी ही रहते थे। बेटी की मौत की सूचना मायके वालों को मिली। लड़की के पिता ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाते ही मयूरहंड पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लिया। सोमवार के अहले सुबह विवाहिता के पति रंधीर पांडेय को हिरासत में लिया।
विवाहिता के पिता श्याम सुंदर पांडेय ने मयूरहंड थाना में लिखित आवेदन दे कर बताया प्रिया कुमारी उर्फ मणि 26 वर्ष की शादी गांव के ही युवक रंधीर पांडेय के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद मात्र तीन-चार साल के बाद ही वंश की प्राप्ति नहीं होने को लेकर पत्नी को जान से मारने तथा दूसरा शादी करने की धमकी देता था। दूसरे तरफ पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

