चतरा। चर्चित पाहन बालेश्वर भुइयाँ ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित राजपुर थाना पुलिस की स्पेशल एसआईटी ने 48 घंटों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर लिया।
दरअसल अंधविश्वास में गांव के ही राजू भुइयां नामक शख्स ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बालेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताते हैं कि राजू अपनी सास की मौत का पाहन बालेश्वर को जिम्मेवार मानता था। इस प्रकार राजू समेत तीनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में प्रयुक्त दो देशी बंदूक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसआईटी में राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान समेत अधिकारियों व जवानों को शामिल किया गया था।

