Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चोरों ने खाली मकान को बनाया निशाना लाखों रुपए के जेवरात व नगद पैसे लेकर चोर हुए फरार
    झारखण्ड

    चोरों ने खाली मकान को बनाया निशाना लाखों रुपए के जेवरात व नगद पैसे लेकर चोर हुए फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ओरमांझी: अज्ञात चोरों ने फिर एक बार चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहे।चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए जेवरात व नजर पैसा चोरी करके चोर भाग निकले। मामला बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के कल्याणी बस्ती मेसरा कुंज बिहार कॉलोनी स्थित एक घर का है। जहां अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे में लगे ताला को काटकर नगद रुपये व सोना-चांदी के आभूषण सहित अन्य कई सामानों की चोरी कर ली। घटना सोमवार रात की बताई जाती है।

    जानकारी के अनुसार गृह स्वामी परिवार के साथ ओरमांझी के ईरबा स्थित पुस्तैनी घर गए थे। घटना के दिन कोई भी सदस्य घर पर नहीं थे। इस संबंध में गृहस्वामी उमेश ठाकुर ने बीआईटी मेसरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि वह उक्त मकान में सपरिवार रहते हैं। 8 अप्रैल को छोटे भाई का निधन होने के कारण 2 दिन के लिए ईरबा स्थित पैतृक घर में गए थे। वहीं वापस आने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है,जब घर के अंदर प्रवेश किया तो अंदर के दरवाजे का भी ताला काटकर चोरों ने सोने का दो अंगुठी छह ग्राम व पांच ग्राम का,दो चांदी का पायल तेरह ग्राम व अठारह ग्राम का,नगद 70 हजार तथा सिंगार पेटी पर रखे 5 हजार रूपैए,एक इंडक्शन चूल्हा,कीमती कपड़े एवं अन्य कई बहुमूल्य सामान भी चोरों ने चोरी कर ली है।

    गृहस्वामी उमेश ठाकुर के अनुसार इस चोरी की इस घटना में लगभग तीन लाख से अधिक रुपये की मूल्य के सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है। इस चोरी की घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। वहीं पुलिस के अनुसार संभवत: चोर आसपास या अगल बगल क्षेत्र के ही हैं। क्योंकि सबकुछ जानने वाला ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मेसरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है,साथ ही मामले की गहनता पूर्वक जाँच पड़ताल व छानबीन शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाई जा रही है,अपराधी बहूत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.