Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर के एरोड्रम बाजार में दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
    झारखण्ड

    जमशेदपुर के एरोड्रम बाजार में दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत एरोड्रम बाजार के पास 29 जनवरी की रात्रि सात दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी तेजू कुंभकार एमजीएम बेलाझूड़ी का रहने वाला है। जिसका खुलासा सोमवार को हेडक्वार्टर टू डीएसपी कमल किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया है। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दुकानदारों ने ही की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जबकि मामले में सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि तेजू चाऊमीन दुकान में काम करता था और वह मूल रूप से एमजीएम क्षेत्र के बेलाझूड़ी का रहने वाला है। मगर वह सोनारी एयरपोर्ट के पास किराए के मकान में रहता था। 29 जनवरी की देर रात्रि उसने पहले अपने ही घर में आग लगाई। जिसके बाद बाजार की सात दुकानों को भी फूंक दिया। अपने घर को उसने अंदर से बंद कर दीवार फांदकर बाहर निकल गया। ताकि किसी को उसपर शक ना हो। घटना को अंजाम देने के बाद रात 2 बजे वह अपने मकान मालिक का दरवाजा खट-खटा रहा था। जिसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। साथ ही घटना की रात्रि उसने मकान मालिक का जैकेट पहन रखा था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह दो माह से काफी उतावला हो गया था और उसका रवैया कुछ बदला-बदला सा लग रहा था। लोगों ने जैकेट से भी उसकी पहचान की थी। जबकि पुलिस को भी कई सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं।
    दुकानों को आग लगाने के बाद उसने अपने कई पहचान वालों को बताया था कि उसने ही आग लगाई है। पुलिस की जांच में पहचान वालों ने भी गवाही दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि वह इससे पहले एमजीएम थाना क्षेत्र से बैट्री चोरी मामले में जेल जा चुका है। मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी टू कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार, एसआई सुख सागर सिंह चौधरी, एसआई पंकज कुमार सिंह, विनय कुमार मिश्रा, एएसआइ बालमुकुंद प्रसाद वर्मा, आरक्षी कृष्णा कुमार रजक की टीम बनाई गई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.