जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत एक नाबालिग का तब अपहरण तब कर लिया गया जब वह स्कूल गई थी। वहीं स्कूल से जब वह घंटों बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोज-बीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसका अपहरण बहला-फुसलाकर कर लिया गया है और जिसमें दो लोग शामिल थे। मामले में परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी सुबह मानगो स्थित अमर ज्योति स्कूल गई थी। साथ ही स्कूल में उसका अटेंडेंस भी बना हुआ है।
जांच में पता चला है कि उसका अपहरण 24 जून की सुबह 10.30 बजे चेपापुल के पास से कर लिया गया है। जबकि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी जान पहचान का ही है और दोनों की पहले से ही जान-पहचान थी। मामले में पारडीह निवासी अर्जुन और एक अन्य साथी को आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मगर यह पता नहीं चल पाया है कि दूसरा आरोपी कौन है। फिलहाल पुलिस दोनों के लोकेशन का पता लगा रही है।

