जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक दुकान में आग लग गई। बाजार के फैशन वर्ल्ड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग की लपटें उठते ही स्थानीय दुकानदार खुद से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नाकाम रहे। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग दूसरे दुकान तक नहीं फैला, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
दुकानदारों ने बताया फैशन वर्ल्ड के ऊपरी तल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई थी इससे पहले कि आग फैलती। आग पर काबू पा लिया गया। दुकान को अधिक नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है साकची बाजार की दुकानें एक दूसरे से सटी हुई है। एक दुकान में आग लगती है तो कई दुकानें चपेट में आ जाती है। कई बार घटना हो चुकी हैं।

