जमशेदपुर के सोनारी में गुरुवार को एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। मरने वाले की पहचान मनोज सिंह के रूप में की गई है। मनोज का शव सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नर्स क्वार्टर में कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। मनोज अपने परिवार के साथ घर में रहता था। पत्नी और बच्चे काम पर गए थे। इसी दौरान कमरे की खिड़की से मनोज का शव लटकते हुए दिखा। मामले की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज को शराब पीने की लत थी। वह सुबह से ही शराब पीने लग जाता था। कई बार शराब पीने के लिए मना करने पर परिवार में विवाद भी होता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मानसिक तनाव में आकर मनोज ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए परिजनों ने पूछताछ कर रही है। कुछ स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई है।
