झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना की पुलिस ने मरीन ड्राइव नए दोमुहानी पुल के पास पिस्टल और चार कारतूस के साथ पूरन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित टेल्को मनीफिट का निवासी है। कई आपराधिक मामलों में वह पहले जेल जा चुका है।
गोलमुरी थाना की पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपित के बारे में पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि वो छपरा टाटा यात्री बस से छपरा से वापस जमशेदपुर लौट रहा है। सोनारी थाना की पुलिस ने दोमुहानी पुल के पास चेकिंग लगाया। सटीक सूचना पर एक बस में पुलिस ने छापामारी की। पूरन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और चार गोली बरामद की गई। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटने के बाद छपरा स्थित अपने गांव चला गया था। वहां से वह बुधवार को हथियार के साथ बस से जमशेदपुर लौट रहा था।

