Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर में ब्लैक फंगस से टीएमएच में तीन मरीजों की हुई मौत, चार का चल रहा इलाज
    झारखण्ड

    जमशेदपुर में ब्लैक फंगस से टीएमएच में तीन मरीजों की हुई मौत, चार का चल रहा इलाज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में ब्लैक फंगस से अब तक सात मरीज भर्ती हुए हैं इनमें से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि शेष मरीज इलाजरत हैं। टीएमएच के स्वास्थ्य सलाहकार डा. राजन चौधरी ने शुक्रवार शाम टेली कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी।

    बकौल डा. चौधरी, ब्लैक फंगस को लेकर एम्फोटेरिसिन बी दवा खत्म हो चुकी है। इसके लिए हमने झारखंड सरकार सहित स्थानीय जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्टेज में ब्लैक, व्हाइट व ऑरेंज फंगस होते हैं जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्टेज में अलग-अलग फंगस आते हैं यह कोई नई बीमारी नहीं है लेकिन जिनका ब्लड शुगर अनियंत्रित है या जिन्हें फेफड़े का संक्रमण है या फिर जिन्हें ज्यादा एंटी फंगल दवा व स्टेरॉयड दिया गया है वे इसके शिकार होते हैं।

    यह आंख, नाक व दिमाग को प्रभावित करता है। इसका एकमात्र इलाज है कि जहां भी यह वायरस है उसे ऑपरेशन कर हटा दिया जाए। इसमें कई बार मरीजों की आंखों को भी निकाल दिया गया है। इसके बचाव का एकमात्र उपाय है कि बिना डाक्टरी जांच के स्टेरॉयड न लें। इसके मरीजों को सिर में एक तरफ दर्द, आंख से एक आकृति का दो दिखना सहित अन्य लक्षण शामिल हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.