जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने शराब बनानेवाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. विभागीय टीम ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की. इस दौरान 650 लीटर स्प्रीट के अलावा 30 लीटर रंगीन शराब भी बरामद की गयी. आबकारी की टीम ने शराब के अलग-अलग ब्रांड के रैपर और नकली शराब बनाने के सामान भी मौके से बरामद किये हैं.
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण राणा के मुताबिक बरामद वस्तुओं का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये है. इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी ली जा रही है. दूसरी ओर आबकारी पुलिस की टीम ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है. हालांकि शराब बनाने के इस अवैध धंधे के सरगना की तलाश की जा रही है. पकड़े गए युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब बनाने का सामान कहां से मंगाया जाता था.

