Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जैक ने शुरू की पारा शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा लेने की तैयारी
    झारखण्ड

    जैक ने शुरू की पारा शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा लेने की तैयारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) की आकलन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर जैक ने झारखंड शिक्षा परियोजना से पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र के सत्यापन की जानकारी मांगी है. जिन पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है, वही आकलन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. राज्य में कुल 61148 पारा शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 14042 पारा शिक्षक टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) सफल हैं.

    टेट सफल शिक्षक आकलन परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. 47016 शिक्षकों को आकलन परीक्षा में शामिल होना होगा. इनमें से लगभग 25 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गयी. झारखंड शिक्षा परियोजना ने जिलों को प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है.

    परीक्षा को लेकर जैक मॉडल प्रश्न पत्र जारी करेगा. परीक्षा के पास मार्क्स का भी निर्धारण कर दिया गया है. सामान्य वर्ग के शिक्षकों के लिए 40 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. कक्षा एक से पांच के शिक्षकों के प्रश्न का स्तर मैट्रिक व कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक स्तरीय होगा.

    मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद जैक ने स्क्रूटनी व संपूरक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. वैसे विद्यार्थी जो अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. स्क्रूटनी की तिथि अगले सप्ताह घोषित की जायेगी. वहीं, संपूरक परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि जल्द घोषित की जायेगी. परीक्षा जुलाई अंत या अगस्त के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.