झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं. इससे इनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं. ये एक आईएएस हैं. खूंटी जिले के थाने में एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट की एफआईआर दर्ज करायी गयी है. हिमाचल प्रदेश की पीड़िता एकेडमिक टूर पर यहां आयी थी. इसी दौरान शराब पिलाकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कारवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि ये मामला 2 जुलाई का है.
दर्ज कराया जा रहा पीड़िता का बयान
झारखंड के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. इन पर शराब पिलाकर हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पूछताछ के लिए एसडीएम को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है. खूंटी के सीजेएम की अदालत में बयान दर्ज कराया जा रहा है.

