Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    February 26, 2026

    OBC छात्रवृत्ति पर सदन में घमासान! जयराम महतो ने दिया ब्याज मुक्त ऋण का प्रस्ताव, सरकार ने क्या कहा?

    February 26, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम हेमन्त सोरेन ने किया भव्य स्वागत

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के पुलिसवाले मंगा रहे खाते में रिश्‍वत का पैसा
    झारखण्ड

    झारखंड के पुलिसवाले मंगा रहे खाते में रिश्‍वत का पैसा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 23, 2020Updated:June 23, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। राज्य में कोयला खनन के क्षेत्र में माफिया का वर्चस्व तोडऩे के लिए डीजीपी एमवी राव को पहले अपनी ही पुलिस से निपटना पड़ रहा है। माफिया को संरक्षण देने, अवैध तरीके से कोयले का धंधा कराने के एवज में पुलिस अधिकारी अपने खाते में रिश्वत की राशि मंगा रहे हैं। लातेहार में इसका खुलासा हो चुका है। पिछले दिनों इस मामले में बालूमाथ के थानेदार, एसडीपीओ के रीडर को लाइन हाजिर किया गया।

    मामले में एसडीपीओ का भी तबादला कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआइटी) से कराई जा रही है। जांच में एसआइटी को इस बात का पूरा ब्योरा मिल चुका है कब-कब माफिया से पुलिसकर्मियों ने खाते में पैसे मंगवाए लेकिन अभी पूरी राशि का खुलासा नहीं किया जा रहा। वहीं, इसी प्रकरण में एसआइटी ने कोयले के काले धंधे से जुड़े पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    सरकारी तंत्र की मिलीभगत हो चुकी है उजागर

    राज्य में टेरर फंडिंग से संबंधित कई मामलों की जांच कर रही एनआइए ने भी अपने अनुसंधान में यह साबित कर दिया है कि माफिया राज में सरकारी तंत्र की मिलीभगत है। कोयला खनन में ठेकेदार व कंपनियों के कर्मी ही नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलकर मालामाल होते रहे हैं। दरअसल पूरा खेल कमीशन का है। इसमें केवल नक्सली ही मालामाल नहीं हो रहे, बल्कि उन्हें लेवी पहुंचाने वाला भी पैसे की बंदरबांट कर रहा है।

    एनआइए के अनुसंधान के मामलों से पूरे प्रकरण को समझा जा सकता है। पहला मामला चतरा के मगध व आम्रपाली परियोजना में टेरर फंडिंग का है। यहां सीसीएल के कर्मी सुभान खान को एनआइए ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह सीसीएल व उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच समन्वय स्थापित करता है, जिसके बाद ही खनन होता है।

    यह काम करते हुए सुभान खान भी अरबपति बन गया। ट्रांसपोर्टर ने भी यहां उग्रवादियों के नाम पर ऊंची दर पर ठेका इसलिए लिया कि वह अतिरिक्त रुपये उग्रवादियों को देगा। हालांकि कितना पैसा कहां पहुंचा, यह कोई नहीं जानता। मगध व आम्रपाली प्रोजेक्ट के इस बड़े खेल में सीसीएल के कई अधिकारी भी फंसे हुए हैं। इस बात का खुलासा हो चुका है कि इस पूरे प्रकरण में केवल उग्रवादी ही नहीं, उनके साथ-साथ उन्हें सहयोग करने वाले कथित अधिकारी व कर्मी भी शामिल हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    February 26, 2026

    OBC छात्रवृत्ति पर सदन में घमासान! जयराम महतो ने दिया ब्याज मुक्त ऋण का प्रस्ताव, सरकार ने क्या कहा?

    February 26, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम हेमन्त सोरेन ने किया भव्य स्वागत

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • OBC छात्रवृत्ति पर सदन में घमासान! जयराम महतो ने दिया ब्याज मुक्त ऋण का प्रस्ताव, सरकार ने क्या कहा?
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम हेमन्त सोरेन ने किया भव्य स्वागत
    • जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा आज, जगन्नाथ केंद्र और मणिपाल-टाटा में करेंगी शिलान्यास
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Feb | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.