Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के रामगढ़ में छात्रवृत्ति घोटाला, 30-35 वर्षीय कई शादीशुदा महिला-पुरुषों को सातवीं व आठवीं कक्षा का छात्र बताकर दी गयी छात्रवृत्ति
    झारखण्ड

    झारखंड के रामगढ़ में छात्रवृत्ति घोटाला, 30-35 वर्षीय कई शादीशुदा महिला-पुरुषों को सातवीं व आठवीं कक्षा का छात्र बताकर दी गयी छात्रवृत्ति

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     दुलमी: रामगढ़ के दुलमी प्रखंड क्षेत्र के बोंगासोरी के फैजुल रज्जा मदरसा में छात्रवृत्ति में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. यहां 30-35 वर्षीय कई शादीशुदा महिला-पुरुषों को सातवीं व आठवीं कक्षा का छात्र बताकर छात्रवृत्ति दे दी गयी है. अधिकारियों ने जब जांच की, तो इसका खुलासा हुआ है. इससे अभिभावकों में नाराजगी है.

    फैजुल रज्जा मदरसा में कौसर नेयाज, मुबारक अंसारी, मंजर आलम, ताहिर अंसारी समेत लगभग एक दर्जन महिला-पुरुष शामिल हैं, जिन्हें छात्रवृत्ति दी गयी है. इनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान ब्रांच को-ऑर्डिनेशन द्वारा किया गया है. इसके अलावा दस हजार सात सौ रुपये की छात्रवृत्ति राशि में प्रधानाध्यापक द्वारा मात्र पांच हजार रुपये का भुगतान किया गया है. इसका खुलासा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व कल्याण पदाधिकारी की जांच में हुआ.

    जानकारी के अनुसार बोंगासोरी गांव की अंजुमन कमेटी द्वारा रामगढ़ उपायुक्त को एक आवेदन दिया गया था. पत्र के आलोक में दुलमी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश चौधरी व कल्याण पदाधिकारी आलोक मित्रा ने मदरसा पहुंच कर इस संबंध में जांच की, तो पता चला कि पिछले डेढ़ साल से मदरसा बंद है.

    अधिकारियों ने मदरसा के प्रधानाध्यापक सेराजुद्दीन अंसारी से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि 154 छात्रों का आवेदन छात्रवृत्ति के लिए भेजा गया था, जिसमें 134 छात्रों के आवेदन स्वीकृत हुए. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि इसमें से अधिकतर छात्रों का पासबुक प्रधानाध्यापक अपने पास रखे हुए हैं. दबाव के बाद पासबुक वापस किया गया. उधर, अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी.

    आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा जूही फातिमा, आशिया खातून, सबीना खातून, सलीम अंसारी, साहिन प्रवीण, मजीबुन निशा, वारिस राजा सहित कई छात्रों के खाते में दस हजार सात सौ रुपये में मात्र पांच हजार रुपये देकर बाकी अपने पास राशि रख ली. इससे अभिभावकों में काफी नाराजगी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.