Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए राजेश ठाकुर, रामेश्‍वर उरांव हटाए गए
    झारखण्ड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए राजेश ठाकुर, रामेश्‍वर उरांव हटाए गए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव को हटा दिया है। उनकी टीम में कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से राजेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी, संजय पासवान, केशव महतो कमलेश और मानस सिन्हा को भी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वेणुगोपाल ने पिछले सभी अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की है। राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ से राजनीति से शुरू की है।

    दिल्ली में वह एनएसयूआइ के प्रमुख पदों पर रहे। वह झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि वे आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

    jagran

     

     

    राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा फैलाती है सांप्रदायिकता : रामेश्वर उरांव

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है, लेकिन पूरे देश में संप्रदायवाद का जहर फैलाने का काम करती है। उरांव चार दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एसटी-एससी और ओबीसी को चिढ़ाने का काम किया है, उनके हित और सामाजिक विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.