रांची: बकायेदारों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत JBVNL ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HEC कंपनी की बिजली काट दी गई है. एचईसी पर पिछले चार-पांच सालों से 126 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया था. JBVNL के द्वारा बार-बार कंपनी को नोटिस किया जा रहा था कि वह अपना बकाया जमा करा दे. JBVNL ने एचईसी से किस्त में भी बकाया जमा करने की अपील की थी. मगर HEC कंपनी द्वारा कोई पहल नहीं होने के बाद अंततः एचईसी की बिजली काट दी गई.
मालूम हो कि JBVNL प्रबंधन के द्वारा सख्त निर्देश के बाद रांची सहित पूरे राज्य में 10,000 से ऊपर के बिजली बिल बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने कहा कि एक बार वो फिर रांची की जनता से और सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक उपक्रमों से अपील करते हैं. वह जल्द से जल्द अपना बिजली बिल को जमा कराएं. वह चाहे तो किस्त में भी बिजली बिल जमा करा सकते हैं. ऐसा नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.

