Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 10 लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने सभी को दबोचा
    झारखण्ड

    झारखंड में 10 लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने सभी को दबोचा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला में 13 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बिशनपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से 3 युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं सात आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है। इसमें से कुछ पीड़िता के स्कूल के सहपाठी हैं। लड़की कक्षा 7वीं की छात्रा है। पुलिस ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है।

    इनकी पहचान 25 वर्षीय सीनू मुंडा, 20 वर्षीय सुजीत उरांव व 20 वर्षीय बिंदेश्वरी उरांव के रूप में की गई है। पकड़े गए सभी औरैया गांव के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि नाबालिग का डांस देखकर इन लोगों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद अपराध की साजिश रची गई।

    SDPO मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाने में बताया कि 13 मार्च की सुबह सूचना मिली कि औरैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    कुछ ऐसे हुई पूरी वारदात
    आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव में अलग-अलग दो शादी समारोह चल रहा था। इन्ही दोनों शादियों में शामिल होने के लिए पीड़िता अपने माता पिता,चाचा व एक सहेली के साथ पहुंची थी। पहली शादी में शिरकत करने के बाद माता पिता वापस घर लौट गए। पीड़िता अपनी सहेली व हमउम्र चाचा के साथ दूसरी शादी में शामिल होने चली गई। समारोह के दौरान ही आरोपियों नजर पीड़िता पर पड़ी। नाच गान के दौरान पीड़िता को देखकर इन लोगों में हैवानियत जाग गई। इसके बाद सबने मिलकर वारदात की साजिश रची।

    सभी आरोपी शादी कार्यक्रम से निकल कर पहले से लड़की के घर वापसी वाले रास्ते में बैठ गए। पीड़िता अपने चाचा व सहेली के साथ घर लौट रही थी। रास्ते मे सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिर चाचा व सहेली को मारपीट करते हुए भगा दिया।इसके बाद पास के ही झाड़ी में ले जाकर पहले दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद स्थान परिवर्तन कर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता को उसके स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने सभी को पहचान लिया। शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को एक एक कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में इतने बड़े पैमाने पर किशोरों के शामिल होने से पुलिस भी हैरान है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.