झारखंड के 9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत रांची सिटी एसपी सौरभ सिमडेगा के नये एसपी बने हैं. इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के कमांडेंट अंशुमान कुमार रांची के नये सिटी एसपी बने हैं. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.


धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, रांची सिटी एसपी सौरभ को सिमडेगा का नया एसपी बनाया गया है. इसी तरह से जमशेदपुर रूरल एसपी नाथू सिंह मीणा का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक गोड्डा का एसपी बनाया गया है. जबकि धनबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज स्वर्गियारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग हो गयी है और उन अधिकारियों की कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है, वैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय, झारखंड में अपना योगदान देंगे. वहीं, खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का नया एसपी बनाया गया है. इसी तरह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) अमन कुमार का तबादला करते हुए अगले आदेश तक खूंटी का नया एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक देवघर का नया एसपी बनाया गया है.

