झारखंड पुलिस के साथ मिलकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के बहरागोड़ा के रास्ते उड़ीसा से बोकारो लाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया गया है। तस्कर नमक के बीच छिपा कर गांजे की तस्करी कर रहा था।
बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में 425 पॉइंट 5 किलोग्राम गांजा जिसकी लागत लगभग 50 लाख है को जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस गांजा के ले जा रहे ट्रक के चालक व हेल्पर सह तीन लोगों को गिरफ्तार भी की है। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।
NCB के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की खेप जा ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। NH-49 पर बाला पेट्रोल पंप के पास बैरिकेडिंग कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। इसी क्रम में नमक लदे ट्रक से 425 किलो गांजा बरामद किया गया।

