झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है. पीड़िता का इलाज हजारीबाग शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. आपको बता दें कि आरोपियों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर वीडियो वायरल करने एवं अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.
पकड़े गए आरोपियों में गोपलो गांव के आशीष महतो, दीपक कुमार व गुगलो उर्फ विनोद कुमार शामिल है. पीड़िता का इलाज हजारीबाग शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता के बयान पर दारू थाना में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी मनोज रतन चोथे ने टीम गठित की है. गठित टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है.
पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि 18 सितंबर की अहले सुबह वह अपनी तीन सहेलियों के साथ गांव से 100 दूर तालाब के निकट गई थी. इसी बीच पांच युवक दो बाइक से आये. तीनों को जबरन बाइक में बैठाने लगे. इसमें दो लड़कियां भाग गईं. इस दौरान वह नहीं भाग पाई. इसके बाद पांचों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. ऐसा करने पर वीडियो वायरल कर देने व अंजाम भुगतने की धमकी दी. डर से पीड़िता दो दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताई. इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी.
पीड़िता के बयान पर दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के अनुसार गोपलो गांव के आशीष महतो, दीपक कुमार, गुगला उर्फ विनोद कुमार और दो आरोपी रामदेव खरिका गांव के रहने वाले हैं. एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

